Acer ने Intel Core Ultra 7 के साथ Swift Go 14 लैपटॉप लॉन्च किया

Acer ने भारत में Intel के नए एआई Core Ultra प्रोसेसर के साथ Swift Go 14 लैपटॉप लॉन्च किया है। यह प्रोसेसर न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) के साथ आता है। यह एक Intel Evo Edition प्लेटफ़ॉर्म मॉडल है। ताइवान की इस कंपनी ने फास्ट चार्जिंग समेत कुछ अन्य सुधार किए हैं। पिछले साल के अंत में, लैपटॉप को थोड़े अलग स्पेसिफिकेशन के साथ अमेरिका में पेश किया गया था।

Acer Swift Go 14 कीमत

Acer Swift Go 14 (SFG14-72T) प्योर सिल्वर शेड में उपलब्ध है। इसके Intel Core Ultra 5 सीपीयू वेरिएंट की कीमत 84,990 रुपये और Core Ultra 7 वेरिएंट की कीमत 99,990 रुपये है। इस लैपटॉप को सिर्फ फ्लिपकार्ट के जरिए ही खरीदा जा सकता है।

Acer Swift Go 14 के फीचर्स

लैपटॉप में 14-इंच WUXGA (1,920 x 12,000 पिक्सल) IPS LED टचस्क्रीन है। G 16:10 आस्पेक्ट रेशियो, 90 Hz रिफ्रेश रेट और 400 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। Acer Swift Go 14 का वजन 1.32 किलोग्राम है, जबकि आयाम 312.99 मिमी x 217.9 मिमी x 14.9 मिमी है।

यह दो प्रोसेसर Intel Core Ultra 5 125H और Intel Core Ultra 7 155H के साथ उपलब्ध है। इसके साथ Intel आर्क जीपीयू दिया गया है। इस जोड़ी में 16GB LPDDR5X रैम और 1TB PCIe 4.0 NVMe SSD स्टोरेज है। Intel के नए Core Ultra प्रोसेसर में इंटीग्रेटेड AI इंजन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह लैपटॉप पुराने मॉडल की तुलना में 47 गुना बेहतर परफॉर्मेंस देता है।

अपडेटेड Acer Swift Go 14 Acer की प्यूरिफाइडवॉइस तकनीक के साथ 1440p QHD वेबकैम के साथ आता है। यह वाई-फाई और Intel ब्लूटूथ LE ऑडियो कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसमें तीन सेल 65 वॉट ऑवर की बैटरी है। जो 12.5 घंटे तक चलता है. यह लैपटॉप USB Type-C पोर्ट के जरिए 100 वॉट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Leave a Comment